अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस पर कहा कि लोग अपनी सुरक्षा के लिए दक्षिण अफ्रीका से भाग रहे हैं। उनकी जमीन हड़पी जा रही है और कई मामलों में उन्हें मार दिया जा रहा है। रामफोसा ने ट्रंप के आरोपों का खंडन किया और कहा कि हम इसका पूरी तरह से विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हिंसा बढ़ी है, लेकिन इसका शिकार अश्वेत ज्यादा हुए हैं। श्वेत लोगों की कम हत्या हुई है।
इस पर भी ट्रंप का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने बिग स्क्रीन पर एक वीडियो चलवा दिया। ट्रंप ने यह वीडियो सबूत के तौर पर पेश करते हुए कहा कि दक्षिण अफ्रीका में हजारों श्वेत किसानों की हत्या हुई है। रामफोसा ने वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने यह वीडियो पहले कभी नहीं देखा। यह सही है या नहीं, इसकी जांच करवाएंगे।