7.0 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया न्यूजीलैंड, सुनामी की लहरों ने बढ़ाई दहशत

गुरुवार, 16 मार्च 2023 (08:57 IST)
ऑकलैंड। न्यूजीलैंड में 7.0 की तीव्रता वालेशक्तिशाली भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय समय के अनुसार गुरुवार दोपहर 1:56 बजे आए इस भूकंप का केंद्र केरमाडेक द्वीप समूह के सबसे बड़े राउल द्वीप के लगभग 195 किलोमीटर (121 मील) दक्षिण-पूर्व में या ऑकलैंड के उत्तर-पूर्व में 1,125 किलोमीटर (700 मील) की दूरी पर केंद्रित था। भूकंप के बाद समुद्र में सुनामी की लहरें दिखाई दी।
 
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 7.0 थी, जबकि पहले इसका अनुमान 7.1 लगाया गया था। समंदर में लहरें उठने लगीं। इसके तुरंत बाद केरमाडेक द्वीप समूह, फिजी, न्यूजीलैंड और टोंगा के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। हालांकि कुछ ही देर में सुनामी की चेतावनी को वापस ले लिया गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी