फेसबुक की शेरिल सैंडबर्ग के पति का निधन

रविवार, 3 मई 2015 (23:54 IST)
लॉस एंजिल्स। फेसबुक की मुख्य परिचालन अधिकारी शेरिल सैंडबर्ग के पति डेविड गोल्डबर्ग का अचानक निधन हो गया। उनके भाई रॉबर्ट गोल्डबर्ग ने यह जानकारी दी।
 
डेविड गोल्डबर्ग ऑनलाइन पोलिंग कंपनी सर्वेमंकी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थे। उनका निधन शुक्रवार को हुआ। वे 47 वर्ष के थे। उनके निधन की वजह तत्काल पता नहीं चल सकी है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें