बेनजीर भुट्टो की भतीजी फातिमा ने निकाह के बाद शिव मंदिर में किया दुग्धाभिषेक

मंगलवार, 2 मई 2023 (12:10 IST)
Pakistan news : पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्‍टो की भतीजी फातिमा (Fatima Bhutto) निकाह के बाद शिव मंदिर पहुंची। मंदिर में उन्होंने पूजा की और भगवान शिव को जल भी चढ़ाया। फातिमा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फोटो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। कई लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की।
 
दरअसल फातिमा ने अमेरिकी नागरिक ग्राहम जिब्रान के साथ रविवार को जुल्फिकार भुट्टो पुस्तकालय में शादी की थी। शादी के बाद फातिमा और ग्राहम कराची के प्रसिद्ध शिव मंदिर पहुंचे। नवयुगल ने भगवान शिव का दुग्धाभिषेक किया।  
 
हालांकि मंदिर में फातिमा की तस्वीरों से पाकिस्तान की सियासत गरमा गई। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने फातिमा के कदम की सराहना की तो कई लोगों ने इस पर सवाल भी उठाए। एक यूजर ने सवाल किया कि इस तरह की रसम का क्या मतलब है?
 
उल्लेखनीय है कि फातिमा के दादा जुल्फिकार भुट्टो पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री थे। सैन्य तख्तापलट के बाद तानाशाह जिया उल हक ने 1979 में उन्हें फांसी दे दी थी। इसी तरह फातिमा की बुआ बेनजीर की 2007 में रावलपिंडी में हत्या कर दी गई थी। उनके फुफेरे भाई बिलावल भुट्‍टो पाकिस्तान के विदेश मंत्री है।
Edited by : Nrapendra Gupta
Photo : Fatima Bhutto twitter account 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी