अचानक आई बाढ़ से पाकिस्तान में 8 लोगों की मौत

शनिवार, 13 अप्रैल 2019 (17:50 IST)
पेशावर। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अचानक आई बाढ़ में 2 बच्चों समेत कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई। 
 
जिला प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई, जब कुछ लोग गाड़ी में सवार होकर एक शादी में जा रहे थे। अफगानिस्तान से लगती हुई सीमा वाले दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के वाना तहसील में उनका वाहन डूब गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि 6 बच्चे लापता हैं। उनकी तलाश के लिए अभियान जारी है। बचाव टीम ने 6 महिलाओं और 2 बच्चों के शव बरामद किए हैं। पाकिस्तानी सेना व जिला प्रशासन के अधिकारी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। (भाषा)   (file image)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी