Emmanuel Macron की कार को न्यूयॉर्क पुलिस ने रोका, Donald Trump को लगाया फोन, जानिए क्या है पूरा वाकया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मंगलवार, 23 सितम्बर 2025 (17:36 IST)
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की गाड़ी को न्यूयॉर्क पुलिस ने रोक दिया।  फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने सीधे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन लगाया। न्यूयॉर्क में इस बार 80वें संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का आयोजन हो रहा है। यहां लगभग 200 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, सरकार प्रमुख, मंत्री और हजारों डिप्लोमेट्स शामिल हो रहे हैं। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक दिलचस्प वाकया फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ हुआ।
डोनाल्ड ट्रंप के काफिले के कारण से न्यूयॉर्क की एक सड़क को बंद कर दिया गया था। इसके चलते फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों का आधिकारिक वाहन रोक दिया गया। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद मैक्रों खुद गाड़ी से उतरे और हंसते हुए डोनाल्ड ट्रंप को फोन करके रास्ते को खोलने की गुजारिश की। मीडिया खबरों के मुताबिक इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हंसी-मजाक वाली बातचीत हुई।
ALSO READ: वंशवाद को ध्वस्त किया! मनीष तिवारी के बयान का राहुल गांधी से क्या संबंध
डोनाल्ड ट्रंप ने तुरंत खुलावाया रास्ता 
टेलीफोन पर डोनाल्ड ट्रंप ने तत्काल रास्ता खोलने के लिए कहा। घटना के तुरंत बान बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने महासभा में एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि फ्रांस अब फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता देता है। यह कदम मध्य-पूर्व की राजनीति में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे अमेरिका समेत कई बड़े देशों की रणनीतियों पर असर पड़ सकता है। एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी