Google ने मशहूर वैज्ञानिक माइकल डर्टोजस पर बनाया डूडल

सोमवार, 5 नवंबर 2018 (08:55 IST)
गूगल ने प्रसिद्ध वैज्ञानिक माइकल डर्टोजस का डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। माइकल कंप्यूटर वैज्ञानिक थे, जिनका जन्म 5 नवंबर 1936 को ग्रीस के एथेंस शहर में हुआ था। वे मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर साइंस विभाग में ग्रीक प्रोफेसर भी थे। इसके अलावा वे एमआईटी लेबोरेटरी ऑफ कंप्यूटर साइंस में 1974 से 2001 के बीच डायरेक्टर भी रहे।


माइकल को श्रद्धांजलि देते हुए गूगल डूडल ने एक कैरिकेचर बनाया है। इसमें डूडल को पढ़ाते हुए दिखाया गया है। इसमें उनके हाथ में चॉक है और पीछे ग्रीन बोर्ड है। साथ ही कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उनसे जुड़े काम को दिखाया गया है।

इकल ने बताया था कि कैसे आने वाले समय में इंटरनेट लोगों की जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  माइकल डर्टोजस ने काफी साल पहले इस बात को कहा था कि इंटरनेट लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में काफी महत्वपूर्ण होगा। उन्‍होंने कंप्यूटर की संभावनाओं के बारे में भविष्यवाणी की थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी