नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने स्कूल को बनाया निशाना, 140 छात्रों को किया अगवा

सोमवार, 5 जुलाई 2021 (22:11 IST)
अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक बार फिर बड़ी संख्या में बच्चों का अपहरण किया गया है। यहां बंदूकधारियों ने एक बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले 140 छात्रों को अगवा कर लिया।

इस बात की जानकारी स्कूल के एक अधिकारी ने सोमवार को दी है। देश में पहले भी कई बार स्कूली छात्रों को निशाना बनाया गया है और फिरौती के लिए आए दिन उनका अपहरण होता है।

ये आपराधिक समूह आमतौर पर हथियारों के साथ आते हैं और गांवों को भी निशाना बनाते हैं। ऐसी घटनाएं सबसे ज्यादा उत्तर-पश्चिमी और सेंट्रल नाइजीरिया में देखने को मिलती हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी