चीन की मशहूर लेखिका यांग जियांग का निधन

गुरुवार, 26 मई 2016 (08:37 IST)
बीजिंग। चीन की मशहूर लेखिका यांग जियांग का बुधवार को 104 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। यह जानकारी सरकारी मीडिया ने दी।
 
सरकारी खबर वेबसाइट 'द पेपर' के मुताबिक यांग का बीजिंग के पेकिंग यूनियन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निधन हुआ। इसने कहा कि उनके प्रकाशक पीपुल्स लिटरेचर पब्लिशिंग हाउस ने उनके निधन की पुष्टि की।
 
विभिन्न सूत्रों का हवाला देते हुए हांगकांग के फीनिक्स टीवी ने भी यांग के निधन की पुष्टि की, लेकिन निधन का कारण नहीं बताया गया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें