संयुक्त राष्ट्र महासभा के चल रहे 69वें सत्र के दौरान आज चुनाव हुए। भारत एशिया समूह में प्रतिस्पर्धा में था जिसमें चार सीटें चुनाव के लिए थीं। एशिया के अन्य देशों में बांग्लादेश, कतर, थाइलैंड तथा इंडोनेशिया प्रतिस्पर्धा में थे।
भारत के अलावा 14 अन्य देशों को इस वैश्विक निकाय का सदस्य चुना गया। इन देशों में अल्बानिया, बांग्लादेश, बोलीविया, बोत्सवाना, कांगो, अल सल्वाडोर, घाना, इंडोनेशिया, लात्विया, नीदरलैंड, नाइजीरिश, पैराग्वे, पुर्तगाल और कतर शामिल हैं। (भाषा)