भारतीय सैनिकों ने पाक सैनिकों को हराया, रूसी सैनिक बोले- भारत माता की जय

Webdunia
मंगलवार, 28 अगस्त 2018 (15:22 IST)
मॉस्को। रूस के चेलियाबिंस्क नगर में ऐसा दृश्य देखने को मिला जिस पर सभी भारतीय गर्व कर सकते हैं। दरअसल, भारतीय सैनिकों की टीम ने वॉलीबाल के एक मैच में पाकिस्तान को हरा दिया।
मामला मैच तक सीमित नहीं रहा। इस जीत के बाद न सिर्फ भारतीय सैनिकों ने खुशियां मनाईं बल्कि रूस के सैनिकों ने भी इस खुशी में भारतीय सैनिकों का साथ दिया। रूसी सैनिकों ने हमारे सैनिकों के साथ भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
गौरतलब है कि रूस में रूस, भारत, चीन, पाकिस्तान के सैनिकों का युद्धाभ्यास चल रहा है। इसी दौरान यह दोस्ताना मैच भी कराया गया। इस मैच के दौरान जहां रूसी सैनिकों ने भारत का साथ दिया, वहीं चीनी सैनिक पाकिस्तानी की टीम का उत्साह बढ़ा रहे थे। (Photo Courtesy : legion group twitter)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख