फोर्ब्स की 'दुनिया के अरबपति' 2017 में कुल 2,043 अरबपति शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति 7,670 अरब डॉलर होने का अनुमान है। एक साल पहले के मुकाबले इन अरबपतियों की संपत्ति में 18 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि हुई है।
अमेजॉन के जेफ बेजोस ने अपनी संपत्ति में 27.6 अरब डालर जोड़े हैं और वह 72.8 अरब डालर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गये। उन्होंने पहली बार दुनिया के शीर्ष तीन में स्थान बनाया है। इससे पहले वह पांचवें नंबर पर थे। अमेरिका के राष्ट्रपति दुनिया के अरबपतियों की सूची में 544वें स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 3.5 अरब डालर आंकी गई है। (भाषा)