देश में गर्मी के प्रकोप से कई सौ लोगों की अब तक जान जा चुकी है। हर कोई कहता है, आह...कितनी गर्मी है। लेकिन क्या आप जानते हैं। भारत से भी ज्यादा गर्म देश इस धरती पर हैं। आइए हम आपको रूबरू कराते हैं ऐसे देशों से जहां साल पर भीषण गर्मी पड़ती है।
लीबिया में रेगिस्तान ज्यादा है, जिसकी वजह से सूर्य की किरणें रेगिस्तान को गर्म कर देती हैं और पूरा वातावरण बेहद गर्म हो जाता है। यहां पूरे साल में बारिश भी कम होती है। यहां साल के लगभग 12 महीने गर्मी होती है।