भारतीय मूल के व्यक्ति ने पत्नी को मार डाला

शनिवार, 10 जनवरी 2015 (14:05 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने बेवफा होने के शक में कथित रूप से चाकू मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। परमिंदर सिंह (29) को अपनी पत्नी 23 वर्षीय निकिता चावला के बेवफा होने का शक था। पत्नी की फोन जांच करने के बाद उसके शक को बल मिला और कथित रूप से उसने निकिता की हत्या कर दी। 
 
एक स्थानीय अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि शुक्रवार को सुबह अपने घर में पत्नी की हत्या के बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी और चाकू मार कर पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की।
 
उसे गिरफ्तार कर लिया गया और शुक्रवार को उस पर हत्या करने का आरोप लगाया गया। आरोपी को मेलबोर्न मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया और उसने हत्या की बात कबूल की जिसके बाद उसे 1 मई को अदालत में पेश करने के लिए हिरासत में भेज दिया गया।
 
सिंह ने कठघरे में बैठकर घटना के बारे में विस्तार से बताया और अदालत ने उसे सुना। आरोपी ने जमानत के लिए आवेदन नहीं किया है। (भाषा) 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें