इंडोनेशिया में सैकड़ों लोग गिरफ्तार

सोमवार, 2 मई 2016 (18:44 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया की पुलिस ने डचन्यूगिनी के 1963 में इंडोनेशिया में विलय की  वर्षगांठ पर अपने पापुआ प्रांत के उन सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो  स्वतंत्रता की मांग कर रहे थे।
 
पुलिस ने बताया कि पापुआ की राजधानी जयापुरा तथा अन्य शहरों में स्वतंत्रता की मांग  करने वाले लगभग 500 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रांत की आबादी 35 लाख  है। प्रदर्शन के दौरान हिंसा की किसी घटना की खबर नहीं है।
 
पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार लोगों ने इंडोनेशिया से अलग होने की मांग का  समर्थन कर रहे थे, लेकिन इन्हें बताया गया कि ऐसा करना देश की एकता के विरुद्ध  होगा। प्रदर्शनकारियों ने इंडोनेशिया से अलग होने के सवाल पर जनमत संग्रह कराने की  मांग की। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें