भूमध्य सागर में दर्जनों प्रवासी डूबे

शनिवार, 28 मई 2016 (17:51 IST)
रोम। इतावली नौसेना ने भूमध्य सागर से 45 प्रवासियों के शव बरामद किए हैं जिनकी मौत डूबने से हो गई थी। भूमध्य सागर में हाल ही में हुई तीसरी बड़ी त्रासदी में अभी भी दर्जनों लोग लापता हैं।
 
सागर में 350 लोगों के फंसे होने की खबर मिलने के बाद मदद के लिए बुलाए जाने पर इतावली जहाजों को बचाव के लिए भेजा गया था। नौसेना ने शुक्रवार को टि्वटर पर बताया कि दिनभर खोज प्रयास जारी रखे गए और नौसेना ने 130 लोगों को बचाया लेकिन अभी भी अन्य की तलाश जारी है। 
 
नौसेना ने बताया कि एक डूबते हुए जहाज से 135 प्रवासियों को बचाया गया। 45 शव बरामद किए गए और खोज के प्रयास जारी हैं। तटरक्षक बल ने बताया कि शुक्रवार को करीब संकट से घिरे 16 जहाजों में से करीब 1,900 लोगों को बचाया गया।
 
उन्होने बताया कि पिछले 4 दिनों में लीबिया के तट के पास से करीब 10,000 लोगों को पहले ही बचाया गया है। इस वर्ष अब तक इटली के दक्षिणी बंदरगाहों में करीब 40,000 प्रवासी और शरणार्थी आए हैं।
 
हाल ही में भूमध्य सागर में एक हुई एक बड़ी त्रासदी में बुधवार को लीबिया के अपतटीय क्षेत्र में मछली पकड़ने वाला जहाज पलट गया और इसमें करीब 650 लोग सवार थे। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई थी और 100 लोगों के अभी भी लापता होने की आशंका हैं।
 
गुरुवार को यूरोपीय संघ के नौसैनिक बल ने बताया कि लीबिया के अपतटीय क्षेत्र में एक और जहाज के डूबने बाद माना जा रहा है कि इसमें सवार 30 से अधिक प्रवासियों की मौत हो चुकी है। रोम में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के प्रवक्ता करलोट्टा सामी ने कहा कि 3 दिनों में 3 जहाजों के डूबने की घटना बहुत ही चिंताजनक है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें