पत्रकार रवीश कुमार को 'रमन मैग्सेसे पुरस्कार'

शुक्रवार, 2 अगस्त 2019 (11:48 IST)
मनीला। भारतीय पत्रकार रवीश कुमार को रमन मैग्सेसे पुरस्कार 2019 से शुक्रवार को सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार को नोबेल पुरस्कार का एशियाई संस्करण माना जाता है। प्रशस्ति पत्र में 44 वर्षीय कुमार को भारत के सबसे प्रभावी टीवी पत्रकारों में से एक बताया गया है।

वे एनडीटीवी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक हैं। उनका नाम उन 5 व्यक्तियों में शुमार है, जिन्हें इस पुरस्कार का विजेता घोषित किया गया है। प्रशस्ति पत्र में कहा गया कि कुमार का कार्यक्रम 'प्राइम टाइम' आम लोगों की वास्तविक, अनकही समस्याओं को उठाता है।

साथ ही इसमें कहा गया, अगर आप लोगों की आवाज बन गए हैं, तो आप पत्रकार हैं। इस साल के रमन मैग्सेसे पुरस्कार के 4 अन्य विजेताओं में म्यांमार के 'को स्वे विन, थाइलैंड की अंगखाना नीलापाइजित, फिलीपींस के रैयमुंडो पुजंते कायाबायऐब और दक्षिण कोरिया के किम जोंग भी शामिल हैं। 1957 में शुरू हुए इस पुरस्कार को एशिया का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी