बर्मिंघम में मलाला यूसुफजई ने रचाई शादी

बुधवार, 10 नवंबर 2021 (07:42 IST)
बर्मिंघम। नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने मंगलवार को ब्रिटेन के बर्मिंघम में असर मलिक से शादी की। मलाला को दुनिया के कई हिस्सों और खासतौर से पश्चिमी देशों में महिलाओं के हक के लिए काम करने और निडरता के लिए सम्मान मिला है।
 
मलाला ने ट्वीट कर कहा कि आज का दिन मेरे जीवन का अनमोल दिन है। असर और मैं जीवनभर के लिए साथी बनने के लिए शादी के बंधन में बंध गए। साथ में उन्होंने शादी समारोह की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।
 
हालांकि, नोबेल पुरस्कार विजेता ने अपनी पति के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी है। मीडिया खबरों के अनुसार, असर मलिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाई परफॉर्मेंस सेंटर के महाप्रबंधक हैं।
 

Today marks a precious day in my life.
Asser and I tied the knot to be partners for life. We celebrated a small nikkah ceremony at home in Birmingham with our families. Please send us your prayers. We are excited to walk together for the journey ahead.
: @malinfezehai pic.twitter.com/SNRgm3ufWP

— Malala (@Malala) November 9, 2021
महिलाओं की शिक्षा के लिए अभियान चलाने वाली मलाला को पाकिस्तान में साल 2012 में तालिबानी हमलावरों ने गोली मार दी थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी