crime story : बोरे में 2 टुकड़ों में मिली इस एक्ट्रेस की लाश, पुलिस को पति पर शक, 6 लोगों के साथ किया गिरफ्तार

मंगलवार, 18 जनवरी 2022 (20:40 IST)
बांग्लादेशी एक्ट्रेस राइमा इस्लाम शिमू की लाश एक बोरे में बंद मिली है। शिमू के दो टुकड़े करने के बाद लाश बोरे में बंद कर फेंक दी गई है।
 
इस मामले के सामने आने के बाद सभी सकते हैं। पुलिस के अनुसार शव ढाका के केरानीगंज में आलियापुर इलाके में हजरतपुर ब्रिज के पास सड़क किनारे मिला है। 
 
35 साल की एक्ट्रेस की गर्दन पर भी चोट के निशान हैं। इस मामले में पति और उसके दोस्त समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया है।
 
पुलिस ने बताई पूरी कहानी : इस पूरे मामले में पुलिस ने क्रॉन्फेंस में पूरी कहानी बताई। पुलिस ने बताया कि रायमा बांग्लादेश की राजधानी ढाका के ग्रीन रोड इलाके में अपने पति और 2 बच्चों के साथ रहती थीं। शिमू रविवार की सुबह मावा में शूटिंग के लिए घर से निकली थीं। 
 
इसके बाद उनसे कई बार फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। शाम के बाद तक उनके घर नहीं लौटने पर परिवार की ओर से कालाबागान थाने में इस बात की शिकायत दी गई थी। 
 
एक्ट्रेस के पति सखावत, उसके दोस्त और ड्राइवर को 3 दिन की रिमांड पर लिया गया था। पति ने खुद घरेलू विवाद के कारण पत्नी रायमा की हत्या करना स्वीकार किया। हालांकि पुलिस की जांच अभी बाकी है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी