जर्मनी में मुस्लिम महिला का हिजाब फाड़ा, नस्लीय टिप्पणी भी की

बुधवार, 13 जुलाई 2022 (11:51 IST)
बर्लिन। भारत को लोकतंत्र की नसीहत देने वाले जर्मनी में एक मुस्लिम महिला पर हमला कर उसका नकाब फाड़ दिया गया। इतना ही नहीं महिला के ऊपर नस्लीय टिप्पणी भी की गई।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक एक रेस्त्रां में हिजाब पहनकर गई एक मुस्लिम महिला पर हमला कर दिया गया। हमलावर ने महिला के सिर पर हमला करने से पहले उसका हिजाब फाड़ दिया।
 
इससे पहले भी हाल में मुस्लिम महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी करने का मामला सामने आया था। यह तब हुआ था जब एक शख्स ने दो महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी की थी। हालांकि इसके बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया था।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों मोहम्मद जुबैर के गिरफ्तारी के मामले में जर्मनी ने भारत को नसीहत देते हुए कहा था कि पत्रकारों का उनकी पत्रकारिता के लिए उत्पीड़न नहीं होना चाहिए और ना ही इसके लिए उन्हें जेल में डाला जाना चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी