NASA ने शेयर किया सूर्य का अद्‍भुत वीडियो, यूजर्स ने पूछा क्या है असली है?

गुरुवार, 29 जुलाई 2021 (18:22 IST)
सूर्य वैज्ञानिकों के लिए हमेशा एक आकर्षण का केंद्र रहा है। इसे लेकर खोज लगातार चलती रहती है। नासा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर सूर्य का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ में कैप्शन लिखा है- सौर मंडल की हमारी समीक्षा?

ALSO READ: अंतरिक्ष के प्रति जिज्ञासा और जागरूकता बढ़ाएंगे इसरो की छाप वाले उत्पाद
 
'वन स्टार'  अगली कुछ पंक्तियों में, उन्होंने उस विशेष सीएमई के बारे में अधिक जानकारी दी है, जिसका वीडियो उन्होंने अब शेयर किया है।

उन्होंने लिखा है कि सौर प्लाज्मा की तरंगें अंतरिक्ष में अरबों कणों को लगभग 1 मिलियन मील या 1,600,000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से मारती हैं। इसे लेकर यूजर्स ने कई तरह के कमेंट किए हैं। उन्होंने पूछा क्या यह असली वीडियो है?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी