अमेरिका का रूस पर गंभीर आरोप

मंगलवार, 1 दिसंबर 2015 (09:10 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के तुर्की और रूस से मतभेद भुलाकर बातचीत करने का सुझाव देते हुए कहा है कि रूस ने तुर्की के हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया था, जिसके बाद तुर्की ने उसके लड़ाकू विमान को मार गिराया।
         
विदेश विभाग की प्रवक्ता एलिजाबेथ ट्रुडो ने कहा कि तुर्की से मिले सबूत और अमेरिका स्रोतों से पता चला है कि तुर्की की सेना के कई बार चेतावनी देने के बावजूद भी रूसी विमान ने उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया।
         
हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि जब विमान पर हमला किया गया था उस समय विमान तुर्की की सीमा में था या नहीं। उन्होंने कहा अमेरिका मानता है कि तुर्की को बाकी देशों की तरह अपने हवाई क्षेत्र की रक्षा करने का अध‍िकार है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को तनाव खत्म करने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाना चाहिए। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें