रूसी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (16:57 IST)
मास्को। रूसी लड़ाकू विमान सुखोई-24 मंगलवार को सीरिया में उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे चालक दल के दो सदस्यों की मृत्यु हो गई। 
 
रूस की समाचार एजेंसियों ने रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि नाटो सैन्य संगठन का यह विमान अपने अभियान के लिए उड़ान भर रहा था तभी वह रनवे पर फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, लेकिन चालक दल के सदस्य उससे बाहर निकल पाने में विफल रहे। मंत्रालय के अनुसार, दुर्घटना का कारण विमान की तकनीकी खराबी हो सकती है। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी