मक्का में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा होटल

मंगलवार, 26 मई 2015 (20:08 IST)
दुबई। सउदी अरब पवित्र शहर मक्का में 3.5 अरब डॉलर की लागत से दुनिया का सबसे बड़ा होटल बनाएगा जिसमें 10000 कमरे होंगे।

डिजाइनमीना की रिपोर्ट के मुताबिक इसका डिजाइन दार अल हंदसह ग्रुप ने तैयार किया है। यह होटल मक्का के मध्य क्षेत्र में मनाफिया में कुल 14 लाख वर्गमीटर क्षेत्र में होगा।

पैंतालिस मंजिले इस होटल का नाम अब्राज कुदाई होटल होगा। इसमें 12 टावर में 10000 कमरे होंगे। इसके अलावा, इसमें 70 रेस्तरां और चार हेलीपैड होंगे। यह होटल 2017 में बनकर तैयार हो जाएगा। जहां 10 टावरों में 4 स्टार सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, बाकी दो टावरों में 5 स्टार सुविधाओं की पेशकश की जाएगी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें