SHINZO ABE : शिंजो आबे का परिवार, संपत्‍ति और उनका राजनीतिक सफर

शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (16:21 IST)
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मौत हो गई है, एक चुनावी सभा में भाषण देने के दौरान उन पर हमला हुआ था। इससे पहले शिंजो आबे तब चर्चा में आए थे जब साल 2020 में उन्‍होंने खुद को अनफिट बताते हुए जापान के प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था। उनका यह फैसला पूरी दुनिया में राजनेता के लिए मिसाल के तौर पर जाना जाता है।

शुक्रवार को हमले के बाद शिंजो आबे की मौत हो गई। उन्‍हें गंभीर रूप से घायल हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। तेत्सुया यामागामी के हमलावर ने उन पर गोलियां चलाईं थी। शिंजो आबे के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। इसके साथ ही भारत में एक दिन का राष्‍ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है।
आइए जानते है शिंजो आबे के परिवार, उनकी कुल संपत्‍ति और उनके राजनीतिक सफर के बारे में।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का जन्‍म 21 सितंबर 1954 को टोक्‍यो में हुआ था। उनका परिवार काफी प्रभावशाली है। आबे ने ओसाका से स्‍कूल की पढ़ाई की। उन्‍होंने साइकेई यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्‍होंने अमेरिका की सदर्न कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की।

नौकरी और राजनीति
अमेरिका से लौटने के बाद 1979 में आबे ने कोबे स्‍टील प्‍लांट में करीब 2 साल तक काम किया। 1982 में कंपनी छोड़ दी। नौकरी करने के बाद उनका रूझान राजनीति की तरफ हो गया। हालांकि इसके पहले उन्‍होंने कई सरकारी पदों पर काम किया। साल 1993 में आबे के पिता की मौत हो गई। फिर आबे ने यामागुशी से चुनाव लड़ा। चुनाव में उन्‍हें जीत मिली। यहीं से उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक आबे जापान के सबसे युवा पीएम के रूप में पहचाने गए। पीएम बनने के वक्‍त उनकी उम्र सिर्फ 52 साल थी। साल 2006 में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने उन्‍हें प्रधानमंत्री चुना। वे 2007 तक देश के पीएम रहे। वह पहले ऐसे पीएम थे, जिनका जन्‍म सेकेंड वर्ल्‍ड वॉर के बाद हुआ था। शिंजो आबे को नॉर्थ कोरिया के लिए उनके सख्‍त रवैये के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वो देश के ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं जिसने सबसे लंबे समय तक इस पद को संभाला।

शिंजो आबे का परिवार
साल 1987 में शिंजो आबे की शादी अकी मात्सुजाकी नाम की महिला से हुई। हालांकि उनके कोई बच्चे नहीं हैं। लेकिन उनका परिवार राजनीतिक रूप से प्रभावशाली रहा है। आबे के दादा कैना आबे और पिता सिंतारो आबे जापान के लोकप्रिय राजनेताओं में थे। जबकि मां जापान के पूर्व प्रधानमंत्री नोबोशुके किशी की बेटी थीं। किशी 1957 से 1960 तक जापान के प्रधानमंत्री थे।

शिंजो की संपत्ति
फोर्ब्स की रिपोर्ट की माने तो शिंजो आबे की कुल नेटवर्थ $10 मिलियन है। उनके पास टोक्यो में कई मकान और जमीनें हैं। विदेशों में भी कई शहरों में प्रॉपर्टी बताई जा रही है। आबे की आर्थिक नीतियों की वजह से जापान में एक नया शब्‍द ‘आबेनॉमिक्‍स’ काफी प्रचलन में आया। वहीं, आबे ने मार्च 2007 में राइट विंग के राजनेताओं की मदद से एक बिल का प्रस्‍ताव रखा था। जिसके तहत जापान के युवाओं में अपने देश के प्रति प्‍यार और देशभक्‍ति को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया था।
Koo App
PM Narendra Modi paid condolences to former Japanese Prime Minister Shinzo Abe his family and the Japanese people.
 
- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 8 July 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी