कौन है शिंजो आबे का शूटर तेत्सुया यामागामी, जानिए हमलावर के बारे में 10 बातें

शुक्रवार, 8 जुलाई 2022 (13:41 IST)
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर जानलेवा हमला हुआ है। अस्‍पताल में भर्ती करने के बाद भारतीय समयानुसार करीब ढाई बजे उनका निधन हो गया। यह हमला उन पर तब हुआ जब वे नारा शहर में एक सभा में भाषण दे रहे थे। बता दें कि शिंजो आबे जापान में लोकप्रिय प्रधानमंत्री रहे हैं और सबसे लंबे समय तक भी पीएम रहे हैं। शिंजो आबे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी करीबी रहे हैं। हमले की खबर आते ही पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए उनके जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना की थी।

आइए जानते हैं उस हमलावर के बारे में सबकुछ जिसने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला किया। हालांकि फायरिंग के तुरंत बाद पुलिस ने हमलावर को पकड़ा लिया है।

जानते हैं शिंजो आबे के हमलावर के बारे सबकुछ।
1. शिंजो आबे पर हमला करने वाले शूटर का नाम तेत्सुया यामागामी  है और वह जापान का एक स्थानीय व्यक्ति है।
2. हमलावर तेत्सुया यामागामी चुनावी सभा में पत्रकार बनकर आया था, जहां शिंजो आबे भाषण दे रहे थे।
3. हमलावर ने भाषण शुरू होने के एक मिनिट के भीतर ही शिंजो आबे पर हमला कर दिया।
4. कहा जा रहा है कि 41 वर्षीय हमलावर तेत्सुया यामागामी जापान की मिलिट्री में रह चुका है। उसने जापानी नौसेना (मेरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स) में सेवाएं दी हैं।
5. हमला करते वक्‍त तेत्सुया यामागामी पूर्व पीएम शिंजे ओबे से सिर्फ 10 फीट की दूरी पर था।
6. गोली लगते ही शिंजो बीच सड़क पर ही गिर पड़े।
7. जैसे ही हमला हुआ वहां अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत स्‍थिति को भांपते हुए यामागामी को वहीं पर धर दबोचा।
8. हमले के लिए तेत्सुया यामागामी ने शॉटगन का इस्तेमाल किया। उस पर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।
9. रिपोर्ट के मुताबिक पूरे योजनाबद्ध तरीके से शिंजो आबे पर हमला किया गया।
10. तेत्सुया यामागामी हमला करने से पहले फोटो खींचने के बहाने शिंजो आबे के करीब आया।
Koo App
PM Narendra Modi paid condolences to former Japanese Prime Minister Shinzo Abe his family and the Japanese people.
 
- Prasar Bharati News Services (@pbns_india) 8 July 2022

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी