अमेरिका में लगातार दूसरे दिन शूटआउट, इंडियाना में हमलावरों ने 10 लोगों को गोलियों से भूना

मंगलवार, 5 जुलाई 2022 (23:17 IST)
अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इंडियाना में फायरिंग की घटना सामने आई है। हमलावरों ने 10 लोगों को गोलियों से भून दिया। इसमें से 3 की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। 
 
फिलहाल पुलिस टीम ने इलाके को घेर लिया है। साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा। घटना ब्रेइंडियाना के गैरी की है। पुलिस कंट्रोल रूप को ब्लॉक पार्टी में फायरिंग की खबर मिली थी।

इसके बाद मौके पर एक टीम पहुंची, वहां पर 7 लोग घायल मिले, जबकि 3 की मौत हो गई थी। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तक हमलावारों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने घटनास्थल के पास नहीं जाने की एडवाइजरी जारी की है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी