बुलेट ट्रेन में खुद को जलाया, दो की मौत

मंगलवार, 30 जून 2015 (14:00 IST)
टोक्यो। जापान में एक चलती बुलेट ट्रेन में एक यात्री ने खुद को आग लगा ली। आग लगने से इस यात्री के साथ ही एक महिला की भी मौत हो गई, जबकि आठ यात्री घायल बताए जा रहे हैं। ट्रेन टोक्यो से ओसाका जा रही थी।  
 
एक जानकारी के मुताबिक उस यात्री ने खुद के ऊपर तेल डालकर आग लगा ली। आग से ट्रेन के उस कोच में धुंआ भर गया और वहां बैठे यात्रियों का दम घुटने लगा, जिससे दो यात्रियों को हार्ट अटैक आने की भी खबर है। 
 
जापान रेल के प्रवक्ता ने बताया कि घटना स्थानीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे की है। हादसे के वक्त ट्रेन योकोहामा और ओडावारा के बीच थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें