संसद में चले लात-घूंसे, सामने आया लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला वीडियो

Webdunia
बुधवार, 22 दिसंबर 2021 (19:06 IST)
पश्चिमी अफ्रीका में घाना की संसद से लोकतंत्र को शर्मसार और हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां एक विधेयक को लेकर हुई बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर लात-घूंसे चले। लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

खबरों के अनुसार, घाना की संसद में एक विधेयक को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यह विवाद तब हुआ जब सोमवार को संसद में इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट टैक्स पर बहस हो रही थी। बाद में बहस के दौरान विवाद इतना बढ़ गया‍ कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
<

The Parliament of the Republic of Ghana

The 4th and may be the last brawl of the year 2021. pic.twitter.com/sYnnlfta8W

— Saddick Adams (@SaddickAdams) December 21, 2021 >
हालांकि सदन की सुरक्षा में तैनात मार्शलों ने घटना के समय हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही। गौरतलब है कि यहां की सरकार संसद में ई-पेमेंट यानी मोबाइल से होने वाले पेमेंट पर टैक्स लगाने का प्रस्ताव लाई थी।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख