मलेशिया में रेड कार्पेट पर नाचे ट्रंप, वायरल हुआ वीडियो

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

रविवार, 26 अक्टूबर 2025 (14:30 IST)
Donald Trump news in hindi : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार सुबह मलेशिया के दौरे पर पहुंचे। ट्रंप ने रेड कॉर्पेट पर स्थानीय कलाकारों के साथ डांस किया। कुआलालंपुर में ट्रंप की मौजूदगी में थाईलैंड और कंबोडिया ने सैन्य संघर्ष को खत्म करने के लिए शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। ALSO READ: कतर के अमीर ने क्यों नहीं उड़ने दिया ट्रंप का विमान, एयरफोर्स वन पर जा पहुंचे
 
ट्रंप का एयरफोर्स वन विमान आज सुबह कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर उतरा। यहां मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया। वह 2017 के बाद पहली बार आसियान सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं। सम्मेलन आज से शुरू हो रहा है। इसमें 10 देश शामिल होंगे। भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर इस सम्मेलन का हिस्सा होंगे। 
 
अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि जिसे लोग असंभव मान रहे थे, उसे उन्होंने संभव कर दिखाया है। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच एक मंदिर विवाद को लेकर 5 दिनों तक जंग चली थी, जिसमें 48 लोगों की मौत हुई थी। इसे खत्म करने में ट्रंप का बड़ा रोल था। थाईलैंड ने घोषणा की है कि वह 18 कंबोडियाई सैनिकों को रिहा करेगा। इन्हें सीमा विवाद के दौरान हिरासत में लिया गया था।
 
अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप आज मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। उन्होंने आज ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा से मुलाकात की। इस दौरान ट्रंप का रुख नरम नजर आया।
edited by : Nrapendra Gupta 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी