सुनामी, 400 शवों की अब तक शिनाख्त नहीं

सोमवार, 26 दिसंबर 2016 (12:50 IST)
बारह वर्ष पूर्व 2004 में 26 दिसंबर को आए 9.15 की तीव्रता के भुकंप के बाद हिन्द महासागर में आई इतिहास की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा सुनामी में मृत दो लाख 26 हजार लोगों में से थाईलैंड के 400 लोगों के शवों की आज तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
सुनामी से प्रभावित देशों में थाईलैंड, इंडोनेशिया, भारत तथा श्रीलंका शामिल थे, जिनमें से अकेले थाईलैंड में 5395 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में 2000 विदेशी पर्यटक भी शामिल थे।
 
अधिकारियों ने मृतकों की शिनाख्त के लिए चार से पांच हजार परिवारों से संपर्क किया। ये लोग आकर अपने परिवारों के शव को ले गए लेकिन 400 शव आज भी बिना शिनाख्त के पड़े हैं। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें