अबूधाबी। संयुक्त अरब अमीरात में काम करने गए भारतीय मजदूरों की हालत बदतर हो रहे हैं। इन कामगारों को करीब 10 महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे इन्हें मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ना उन्हें पासपोर्ट दे रही है, ना ही उन्हें भारत भेज रही है।
खलीज टाइम ने एक ऐसे भारतीय मजदूरों के कैंप के हालात बताए हैं। यह कैंप आबूधाबी में हैं। जहां इनके हालत बदतर हैं। भारतीय कामगार इन भारतीय कामगारों को भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से उम्मीदें हैं कि वे उनकी परेशानियों को समझकर उनकी मदद के लिए प्रयास करेंगी।
इन हालातों में एक मजदूर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। लेकिन कंपनी ने उसकी मृत देह भी भारत भेजने में आनाकानी की। मजदूरों और भारतीय एंबेसी की सहायता से उसका शव भारत भेजा गया है। वीडियो में सुनिए दर्दनाक हालातों की कहानी मजदूरों की जुबानी- देखें वीडियो-