फ्‍लोरिडा विश्वविद्यालय में गोलीबारी...

गुरुवार, 20 नवंबर 2014 (23:52 IST)
फ्‍लोरिडा। फ्‍लोरिडा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में गुरुवार को एक बंदूकधारी ने गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें तीन व्यक्ति घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर है। बाद में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। 
 
हमलावर आधी रात के बाद पुस्तकालय में घुसा था, जहां उसे बाहर रोका गया और उससे अपना हथियार रखने के लिए कहा गया। इसके बाद ही उसने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में तीन व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 
 
एक स्नातक छात्र ने बताया कि गोलीबारी करते समय हमलावर पुस्तकालय के भीतर था। (वार्ता)  

वेबदुनिया पर पढ़ें