ग्राहक की फुर्ती से 8 सेकंड में भाग खड़े हुए चोर

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 (17:30 IST)
अमेरिका से एक वीडियो सामने आया है। यह घटना अमेरिका के यूमा, एरीजोना की है। जैसे ही दो मास्क पहने लोग हाथ में गन लिए गैस स्टेशन के अंदर घुसे तो उनमें से एक ने कैशियर पर गन अड़ा दी, वहीं पास में एक ग्राहक खड़ा था। 
 
जो अमेरिकी मरीन में काम करता था। उसने तुरंत एक्शन लिया और उनसे गन छीन ली। उसने इतनी तेज हमला किया कि चोर नीचे ही गिर गया।
 
बाद में दोनों चोर ही डरकर भाग गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटनाक्रम की जो टाइमिंग थी, वह सिर्फ 8 सेकंड थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी