व्हाइट हाउस के पास बंदूक के साथ महिला गिरफ्तार

शुक्रवार, 21 नवंबर 2014 (12:14 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के आव्रजन सुधार की घोषणा के थोड़ी देर बाद ही व्हाइट हाउस के बाहर से शुक्रवार को एक 23 वर्षीय महिला को छोटी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

संदिग्ध की पहचान मिशिगन की अप्रैल लेनहार्ट के रूप में की गई है।

जब उसकी गिरफ्तारी हुई उस समय ओबामा व्हाइट हाउस के अंदर ही थे। उस दौरान आव्रजन पर उन्होंने अपना राष्ट्र के नाम संबोधन खत्म ही किया था।

सीक्रेट सर्विस के अनुसार विशेष एजेंट्स द्वारा लेनहार्ट को 9 एमएम की बंदूक लेकर जाते हुए देखे जाने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

उसके साथ एक और व्यक्ति था जिसको न तो गिरफ्तार किया जा सका तथा न ही उसकी पहचान हो सकी है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें