worlds most expensive cow indian origin special traits : ब्राजील में 40 करोड़ में एक गाय बिकी है। इसका सीधा संबंध भारत से है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक नेलोर गाय जिसका नाम वियाटिना-19 है। वियाटिना-19 नेलोर नस्ल की इस गाय ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया जब वह एक नीलामी में 40 करोड़ रुपए में बिकी। आखिर ऐसी क्या खूबियां हैं इस गाय में, जो इससे अन्य गायों से महंगा बनाती है और इस गाय का भारत के एक राज्य से क्या खास कनेक्शन है। जानिए-
नेल्लोर जिले से आई नस्ल : ब्राजील में 80 प्रतिशत गायें ज़ेबू नस्ल की हैं, जो भारत के आंध्रप्रदेश राज्य के नेल्लोर जिले से आई हैं और अपनी कूबड़ और लटकती गर्दन की त्वचा के कारण पहचानी जाती हैं। वियाटिना-19 नेलोर नस्ल का हिस्सा है, जिसे ओंगोल गाय भी कहा जाता है और यह भारत से आई है। इसे 1800 के दशक में ब्राजील में लाया गया था।
इस नस्ल की पहचान उसके प्रमुख 'कूबड़' से होती है और इसे दूध के लिए नहीं, बल्कि मांस के लिए पाला जाता है। इस नई बिक्री के साथ, वियाटिना-19 ने न केवल एक रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि नेल्लोर नस्ल की गायों की वैश्विक मांग में भी एक नई ऊंचाई को छुआ है। इस प्रकार, यह बिक्री भारतीय डेयरी उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है।
क्या हैं विशेषताएं : नेल्लोर गायों की प्रमुख विशेषता यह है कि ये कठिन और गर्म परिस्थितियों में भी सहजता से जीवित रह सकती हैं। इनकी इम्यूनिटी बहुत मजबूत होती है, जिससे ये बीमारियों से लड़ने में सक्षम रहती हैं। इन गायों की अन्य विशेषताओं में यह भी है कि ये कम देखभाल में भी जीवित रह सकती हैं, जिससे किसान इनका पालन करना आसान पाते हैं। यही कारण है कि ये गायें भारत में कृषि और डेयरी उद्योग के लिए अत्यधिक मूल्यवान मानी जाती हैं।
सुंदरता और आकार के कारण दुनिया में चर्चा : वियाटिना-19 गाय अपने असाधारण जीन, शारीरिक सुंदरता और आकार के लिए प्रसिद्ध है। मीडिया खबरों के मुताबिक गाय का वजन 1101 किलो है, जो इसे अपनी नस्ल की अन्य गायों से लगभग दोगुना भारी बनाता है। वियाटिना-19 का अद्वितीय आकार और आकर्षक रूप उसे ब्राजील में मिस साउथ अमेरिका के खिताब तक पहुंचा चुका है, जिसके बाद यह गाय वैश्विक स्तर पर मशहूर हो गई। यह गाय अपनी सुंदरता और आकार के कारण पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई। Edited by : Sudhir Sharma