बाजार में आग ने ली 15 कामगारों की जान

मंगलवार, 3 अप्रैल 2012 (15:46 IST)
FILE
मास्को के एक बाजार स्थित गोदाम में आग लगने से 15 प्रवासी कामगारों की मौत हो गई है।

मास्को आपात मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि 15 लोग मारे गए हैं। वे सभी प्रवासी कामगार थे। हम इस बात की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं कि वे किस देश के नागरिक हैं। अपुष्ट खबरों में इन कामगारों को तजाकिस्तान का नागरिक बताया गया है।

यह आग आज सुबह काश्लोवस्कि शहर के बाहरी इलाके में स्थित बाजार में लगी, जहां ये कामगार इस गोदाम को आवास परिसर के तौर पर इस्तेमाल करते थे।

अधिकारियों ने ऐसी संभावना व्यक्त की है कि मृतकों ने रात भर हीटर जला कर रखा था जिसके कारण यह आग लगी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें