Ahmedabad Plane Crash : डीएनए जांच से 208 मृतकों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपे 170 शव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 18 जून 2025 (23:58 IST)
Air India plane crash case : अहमदाबाद में पिछले सप्ताह हुए एअर इंडिया विमान हादसे में मारे गए कम से कम 208 मृतकों की डीएनए मिलान के जरिए पहचान कर ली गई है और 170 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। मृतकों की पहचान स्थापित करने के लिए डीएनए जांच कर रहे हैं क्योंकि कई शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं की जा सकती। उल्‍लेखनीय है कि कुल 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर 12 जून को लंदन जा रहे एअर इंडिया केे विमान हादसे में एक व्यक्ति को छोड़कर विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई थी और जमीन पर मौजूद लगभग 29 अन्य लोग मारे गए थे।
 
एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कुल 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर 12 जून को लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान एआई-171 अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में एक व्यक्ति को छोड़कर विमान में सवार सभी यात्रियों की मौत हो गई थी और जमीन पर मौजूद लगभग 29 अन्य लोग मारे गए थे।
ALSO READ: एयर इंडिया की एक और फ्लाइट में तकनीकी खराबी, कोलकाता एयरपोर्ट पर यात्रियों को विमान से उतारा
अधिकारी मृतकों की पहचान स्थापित करने के लिए डीएनए जांच कर रहे हैं क्योंकि कई शव इतनी बुरी तरह से जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं की जा सकती। अहमदाबाद सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने कहा, बुधवार शाम तक 208 डीएनए नमूनों का मिलान किया जा चुका है और 170 शवों को पहले ही संबंधित परिवारों को सौंप दिया गया है। अन्य शवों (डीएनए नमूनों) के मिलान की प्रक्रिया अभी जारी है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी