आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर मैच के हाईलाइट्‍स

रविवार, 28 अप्रैल 2019 (19:38 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के बाद आईपीएल 12 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। रविवार को उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 16 रनों से हराया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 187 रन बनाए थे। जवाब में बेंगलोर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। दिल्ली और बेंगलोर मैच के हाईलाइट्‍स...

दिल्ली ने बेंगलोर को 16 रन से हराया
दिल्ली आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम
20 ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का स्कोर 171/7 
स्टोयनिस 32 और उमेश यादव 0 पर नाबाद रहे 

बेंगलोर का सातवां विकेट गिरा
वॉशिंगटन सुंदर 1 पर रबाडा के शिकार बने
रबाडा की गेंद पर वॉशिंगटन का कैच श्रेयस अय्यर ने लपका
19.2 ओवर में बेंगलोर का स्कोर 164/7
 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का छठा विकेट आउट
ईशांत पंत ने गुरकीरत सिंह को पैवेलियन भेजा
गुरकीरत सिंह ने 19 गेंदों पर 27 रन बनाए 
18.4 ओवर में बेंगलोर का स्कोर 160/6 
 
बेंगलोर को 12 गेंदों पर जीत के लिए 30 रनों की जरूरत
18 ओवर में बेंगलोर का स्कोर 158/5 
स्टोयनिस 22 और गुरकीरत सिंह 26 रन पर नाबाद
 
16 ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का स्कोर 136/5
स्टोयनिस 17 और गुरकीरत सिंह 10 रन पर नाबाद

रॉयल चैलेंजर्स मुश्किल में, पांचवा विकेट आउट
शिवम दुबे को मिश्रा ने धवन के हाथों झिलवाया
शिवम 16 गेंद पर 24 रन के निजी स्कोर पर आउट
13 ओवर में बेंगलोर का स्कोर 111/5
 
बेंगलोर का चौथा विकेट गिरा
हेनरिक क्लासेन केवल 3 रन ही बना सके
अमित मिश्रा की गेंद पर क्लासेन का कैच पंत ने झपटा
12.2 ओवर में बेंगलोर का स्कोर 111/4
 
बेंगलोर का तीसरा विकेट गिरा, एबी डिविलयर्स आउट
17 रन बनाने वाले एबी‍ डिविलियर्स पैवेलियन लौटे
रदरफोर्ड की गेंद पर एबी का कैच अक्षर पटेल ने लपका
11.3 ओवर में बेंगलोर का स्कोर 103/3 
 
कप्तान विराट कोहली आउट, बेंगलोर का दूसरा विकेट गिरा
विराट कोहली 23 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने
7.2 ओवर में बेंगलोर का स्कोर 68/2 
 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का पहला विकेट गिरा
रबाडा ने दिया बेंगलोर को पहला झटका
पार्थिव पटेल को रबाडा की गेंद पर अक्षर पटेल ने लपका
पार्थिव ने 20 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली
5.5 ओवर में बेंगलोर का स्कोर 63/1 
 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को जीत के लिए मिला 188 रनों का लक्ष्य 
20 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 187/5
रदरफोर्ड 28 और अक्षर पटेल 16 रन पर नाबाद
 
दिल्ली कैपिटल्स का पांचवां विकेट आउट
सैनी की गेंद पर इनग्राम (11) का कैच वाशिंगटन सुंदर ने लिया
वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर श्रेयस का कैच कोहली ने लपका
16.5 ओवर में दिल्ली का स्कोर 141/5
 
दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट‍ गिरा
श्रेयस अय्यर 52 रन बनाकर पैवेलियन लौटे
वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर श्रेयस का कैच कोहली ने लपका
15.3 ओवर में दिल्ली का स्कोर 129/4 
 
दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट‍ गिरा
चहल ने ऋषभ पंत (7)को पगबाधा आउट किया 
14.5 ओवर में दिल्ली का स्कोर 127/3 
 
दिल्ली का दूसरा विकेट धवन के रूप में गिरा। धवन ने 37 गेंदों पर बनाए 50 रन। चहल की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने पकड़ा धवन का कैच। दिल्ली का स्कोर 12.2 ओवर के बाद 103/2
 
- दिल्ली कैपिटल्स का पहला विकेट गिरा। पृथ्वी शॉ 18 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर आउट।
- दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3.3 ओवर में 36/1 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी