IPL 2020 : मुंबई इंडियंस का साझेदार बना कैडबरी डेयरी मिल्क

शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020 (19:59 IST)
नई दिल्ली। मॉन्‍डेलीज़ इंडिया के प्रतिष्ठित ब्रांड कैडबरी डेयरी मिल्क (Cadbury Dairy Milk) ने आईपीएल टीम (IPL Team) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से उनके ऑफिशियल गुडनेस पार्टनर के तौर पर साझेदारी की है। कंपनी ने '#से थैंक यू' की पहल से उन लोगों का आभार स्वीकार करने का संदेश पहुंचाने की शुरुआत की है, जिनका अभी तक योगदान पहचाना नहीं गया है।

इस पहल के हिस्से के रूप में ब्रांड मुंबई इंडियंस टीम द्वारा सभी मैचों में बनाए गए रन को डबल कर अपने एनजीओ पार्टनर निर्माण के माध्यम से दिहाड़ी मजदूरों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करेगा। मॉन्‍डेलीज़ इंडिया में मार्केटिंग (चॉकलेट्स), इनसाइट्स और एनालिटिक्स में सीनियर डायरेक्टर अनिल विश्वनाथन ने कहा, एक आशावादी और प्रगतिशील ब्रांड होने के नाते कैडबरी डेयरी मिल्क का हमेशा से मानना रहा है कि किसी के प्रति दिखाई गई थोड़ी सी उदारता लंबी दोस्ती का आधार बन सकती है।

कई बार इस तरह के छोटे-छोटे संकेत ही बड़ा असर डालते हैं। इस वर्ष ने हमें उन लोगों की अहमियत बताई है, जिनसे हमारे शहर, समाज और जिंदगी की गाड़ी पूरे रफ्तार से चलती है। इस पहल को शुरू करने के पीछे यही मुख्य विचारधारा है। भारत में सबसे ज्यादा लोगों को क्रिकेट का जुनून है। हम अपने उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए टी-20 के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम द्वारा बनाए गए रन क्रिकेट मैच के बाहर भी काउंट होंगे।
ALSO READ: IPL 2020 : CSK के पास स्पिन में विविधता, UAE की परिस्थितियों में मिलेगा फायदा
मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने इस साझेदारी पर कहा, हम कैडबरी डेयरी मिल्क के साथ भागीदारी कर बेहद खुश हैं। मुंबई इंडियंस के लोग करुणा, दयाभाव, सहानुभूति और एकजुटता में विश्वास रखते हैं। मुंबई इंडियंस के ‘वन फैमिली’ सिद्धांत में भी इसी सच्ची भावना की झलक मिलती है। कैडबरी डेयरी मिल्क की यह पहल बेहद सराहनीय है, जिसकी गूंज हमारे विचारों में भी मिलती है।
ALSO READ: IPL 2020 : रोहित और धोनी की टक्कर से शुरू होगी IPL-13 की जंग, जानिए कौन किस पर भारी?
दुनिया इस समय काफी चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर रही है। यह बहुत जरूरी है कि हम कोरोनावायरस (Coronavirus) से प्रभावित हुए लोगों को एक सामूहिक शक्ति के रूप में उनकी देखभाल करें और उनसे सहानुभूति रखें। हमें आशा है कि हम अपनी साझेदारी से जरूरतमंद लोगों की मदद कर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरने में सक्षम होंगे। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी