20 लाख में खरीदे गए सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर बिना 1 मैच खेले IPL 2021 से हुए बाहर

Webdunia
बुधवार, 29 सितम्बर 2021 (19:15 IST)
मुंबई इंडियन्स ने युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर के चोटिल होने के कारण उनके स्थान पर सिमरजीत सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिये अपनी टीम में शामिल किया है।

इसमें कहा गया है, ‘‘दायें हाथ के तेज गेंदबाज सिमरजीत ने आईपीएल दिशानिर्देशों के अनुसार अनिवार्य पृथकवास पूरा करने के बाद टीम के साथ अभ्यास शुरू कर दिया है। ’

20 लाख था अर्जुन का बेस प्राइस

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2021 की नीलामी में मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था।नीलामी के ठीक अंत में अर्जुन तेंदुलकर के नाम की घोषणा हुई और मुंबई की टेबल पर बैठे जहीर खान ने उनको टीम में लेने के लिए बोली लगाई। किसी दूसरे फ्रैंचाइजी के बोली न लगाने पर अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख में खरीद लिया था।

21 साल के अर्जुन ने हाल में मुंबई की सीनियर टीम की ओर से पदार्पण किया जब वे हरियाणा के खिलाफ राष्ट्रीय टी-20 चैंपियनशिप सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेले। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने मुंबई के लिए टी-20 प्रारुप में दो मैच खेलते हुए 3 रन बनाने के अलावा 2 विकेट चटकाए हैं। सैयद मुश्ताक अली खेलने के बाद ही अर्जुन आईपीएल में पंजीकरण के लिए योग्य हो गए थे।

अर्जुन को पहले भारतीय राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजों को नेट पर गेंदबाजी करते हुए देखा गया है। वे श्रीलंका दौरे पर भारत की अंडर-19 टीम की अगुवाई कर चुके हैं।

मुंबई ने खरीदा था तो अर्जुन हुए थे ट्रोल

आईपीएल 2021 की नीलामी लिस्ट में जब अर्जुन तेंदुलकर का नाम आया था , तो उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। अर्जुन के नीलामी में खरीदे जाने के बाद से ट्रोलिंग और भी बढ़ गई थी। अर्जुन को ट्रोल करते हुए फैन्स ने कहा था कि उन्हें तेंदुलकर सरनेम की वजह से खरीदा गया है।

इस पर अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम के जरिए अर्जुन की आलोचना करने वालों को जवाब दिया था। सारा ने इंस्टाग्राम के जरिए भाई अर्जुन को बधाई दी थी और साथ ही कड़े शब्दों में लिखा था, "कोई भी तुमसे यह उपलब्धि नहीं छीन सकता है, यह तुम्हारा है। मुझे तुम पर गर्व है।"सारा ने यह शब्द अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखे थे।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख