#RedTurnsBlue मुंबई को चियर करने के लिए लाल से नीले रंग में रंग गई बैंगलोर, बदली ट्विटर DP

Webdunia
शनिवार, 21 मई 2022 (17:44 IST)
सिर्फ बैंगलोर के फैंस ही नहीं खुद बैंगलोर की फ्रैंचाइजी ने खुल्मखुल्ला आज दिल्ली बनाम मुंबई इंडियन्स के मैच से पहले मुंबई इंडियन्स का समर्थन किया। आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सबसे पहले अपनी डीपी बदली और फिर समर्थन में एक ट्वीट भी किया।

गौरतलब है कि प्लेऑफ की तीनों टीमें अपना स्थान पक्का कर चुकी हैं। इसमें से शीर्ष टीम गुजरात और दूसरे नंबर की राजस्थान के बीच पहला प्लेऑफ खेला जाएगा। वहीं तीसरी टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स है। अब पेंच चौथी टीम पर आकर फंसा है।

दिलचस्प बात यह है कि मुंबई ने अपना पहला मैच दिल्ली से ही खेला था और आज आखिरी मैच भी दिल्ली से ही खेलेगी। पहले मैच में मुंबई मैच में बनी हुई थी लेकिन अक्षर पटेल और ललित यादव की साझेदारी से मैच दिल्ली के पक्ष में चला गया। बैंगलोर नहीं चाहेगी आज ऐसा कुछ हो। (वेबदुनिया डेस्क)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख