हैदराबाद ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी (वीडियो)

सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (19:04 IST)
मुंबई के डीवाए पाटिल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

#SRH have won the toss and will bowl first against #LSG.

Live - https://t.co/89IMzVlZVN #SRHvLSG #TATAIPL pic.twitter.com/ZDxKAoqCeN

— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2022
इस मैच में जेसन होल्डर जो कई साल तक हैदराबाद के लिए खेलते रहे आज लखनऊ सुपर जाएंट्स के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करेंगे।

Congratulations to @Jaseholder98 who is all set to make his debut for @LucknowIPL.

Toss coming up shortly. Stay tuned.#TATAIPL #SRHvLSG pic.twitter.com/BT8FyojEry

— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2022
केन विलियमसन अपने मध्य क्रम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। पिच पर मौजूद घास के कारण विलियमसन ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल भी पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे। उन्होंने जैसन होल्डर को टीम में शामिल करने के लिए दुष्मंत चमीरा को बाहर रखा है।

A look at the Playing XI for #SRHvLSG

Live - https://t.co/89IMzVls6f #SRHvLSG #TATAIPL pic.twitter.com/rmZI4Tpxfa

— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2022
दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

सनराइज़र्स हैदराबाद : 1 केन विलियमसन (कप्तान), 2 अभिषेक शर्मा, 3 राहुल त्रिपाठी, 4 निकोलस पूरन (विकेटकीपर), 5 एडन मारक्रम, 6 अब्दुल समद, 7 रोमारियो शेफ़र्ड , 8 वॉशिंगटन सुंदर, 9 भुवनेश्वर कुमार, 10 उमरान मलिक 11 टी नटराजन

लखनऊ सुपर जायंट्स : लोकेश राहुल (कप्तान), 2 क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), 3 मनीष पांडे, 4 एविन लुईस, 5 दीपक हुड्डा, 6 आयुष बदोनी, 7 क्रुणाल पंड्या, 8 जैसन होल्डर, 9 ऐंड्रयू टाय, 10 रवि बिश्ननोई, 11 आवेश ख़ान

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी