सुनील गावस्कर की शर्ट पर महेंद्र सिंह धोनी ने दिया ऑटोग्राफ, वीडियो हुआ वायरल

सोमवार, 15 मई 2023 (13:20 IST)
भारतीय क्रिकेट के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक Sunil Gavaskar सुनील गावस्कर ने रविवार को देश के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान Mahendra Singh Dhoni महेंद्र सिंह धोनी का ऑटोग्राफ लिया।टेस्ट क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के सामने 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले गावस्कर ने Kolkata Knight Riders कोलकाता नाइटराइडर्स और Chennai Super Kings चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच यहां खेले गये मैच के बाद धोनी ने अपने सीने के पास शर्ट पर ऑटोग्राफ लिया।

चेन्नई सुपरकिंग्स का मौजूदा सत्र में यह चेपॉक मैदान पर यह आखिरी मैच था। मैच के बाद 41 साल के धोनी टेनिस रैकेट और ऑटोग्राफ वाली टेनिस गेंदों के साथ मैदान में आये और वहां मौजूद दर्शकों को रैकेट की मदद से गेंद देने लगे।

इसबीच गावस्कर उनके पास पहुंचे और फिर धोनी ने उनके सीने के पास शर्ट पर अपना हस्ताक्षर किया।मौजूदा सत्र में धोनी ने कप्तान के तौर पर जब चेन्नई के लिए 200वां मैच खेला था तब गावस्कर ने उन्हें आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार दिया था।

BEST MOMENT OF IPL 2023 !!

Great Sunil Gavaskar took GOAT MS Dhoni's autograph #CSKvsKKR pic.twitter.com/yzI75kMTct

— HARSHA (@KattarMSDian) May 14, 2023
गावस्कर ने इस साल 17 अप्रैल को कहा था, ‘‘ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलना जानती है और ऐसा धोनी की कप्तानी में ही संभव हो पाया है। किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैचों में कप्तानी करना काफी मुश्किल होता है, कप्तानी एक बोझ की तरह है जो खिलाड़ी के प्रदर्शन को प्रभावित करता है लेकिन माही अलग हैं, वह एक अलग कप्तान हैं। उनके जैसा कप्तान कभी नहीं हुआ और ना ही भविष्य में कोई उनके जैसा होगा।’’

धोनी टी20 और एकदिवसीय विश्व कप के अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान है। आईपीएल में भी उन्होंने चार खिताब जीते है और उनकी टीम मुंबई इंडियंस (पांच खिताब) के बाद इस लीग की दूसरी सबसे सफल टीम है।

Proof that @msdhoni is the legend of legends!

During @ChennaiIPL's lap of honour for their wonderful fans, #SunilGavaskar rushed to Dhoni and a truly #Yellovemoment was created by the two legends!

Tune-in to #IPLOnStar LIVE every day.#BetterTogether pic.twitter.com/hzDDdMkYjG

— Star Sports (@StarSportsIndia) May 15, 2023

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी