धोनी से नफरत करने के लिए बनना पड़ेगा शैतान, चेले ने गुरु के लिए उपयोग किए यह शब्द (Video)

मंगलवार, 23 मई 2023 (14:12 IST)
Gujart Titans गुजरात टाइटंस के कप्तान Hardik Pandya हार्दिक पंड्या ने कहा कि संभवत: अपना अंतिम Indian Premiere League इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट खेल रहे करिश्माई Mahendra Singh Dhoni महेंद्र सिंह धोनी से मनमुटाव रखने के लिये किसी को भी शैतान बनना होगा। Chennai Super Kings चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस मंगलवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहला क्वालीफायर खेलेंगे। पंड्या ने इस बीच इस मिथक को भी खारिज कर दिया कि भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक धोनी गंभीर व्यक्ति हैं।

पंड्या ने सोशल मीडिया पर गुजरात टाइटंस द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘‘मैं हमेशा महेंद्र सिंह धोनी का प्रशंसक रहूंगा। इतने सारे प्रशंसकों और इतने सारे क्रिकेट प्रेमियों के लिए। आपको महेंद्र सिंह धोनी से नफरत करने के लिए शैतान बनने की जरूरत है।’’

धोनी ने पिछले सत्र की तुलना में टीम में जो बदलाव किया है उसने एक बार फिर सुपरकिंग्स को सुर्खियों में ला दिया है। पिछले सत्र में 10 टीम में नौवें स्थान पर रहने के बाद इस बार टीम प्ले ऑफ में जगह बना चुकी है और पांचवां आईपीएल खिताब जीतने की दावेदार है।

Captain. Leader. Legend.@msdhoni is an emotion  Here’s a special tribute from @hardikpandya7 to the one and only Thala ahead of a special matchday in Chennai! #GTvCSK | #PhariAavaDe | #TATAIPL Playoffs 2023 pic.twitter.com/xkrJETARbJ

— Gujarat Titans (@gujarat_titans) May 23, 2023
मौजूदा सत्र में डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़ और अजिंक्य रहाणे ने सुपरकिंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और उसे खिताब का दावेदार बनाया है।पंड्या ने कहा कि उन्होंने धोनी से क्रिकेट की कई बारीकियां सीखी हैं।उन्होंने कहा, ‘‘बहुत से लोग सोचते हैं कि माही (धोनी) गंभीर है। मैं चुटकुले सुनाता हूं और मैं उसे महेंद्र सिंह धोनी के रूप में नहीं देखता।’’

पंड्या ने कहा, ‘‘जाहिर है कि मैंने उनसे बहुत सारी चीजें सीखी हैं, बहुत सारी सकारात्मक चीजें, जो मैंने सिर्फ उन्हें देखते हुए सीखी हैं, यहां तक कि अधिक बात नहीं करना भी।’’

देश के शीर्ष ऑलराउंडर ने यह भी कहा कि महेंद्र सिंह धोनी उनके लिए एक भाई की तरह हैं जिनके साथ वह मजे कर सकते हैं।गुजरात टाइटंस ने एक संदेश पोस्ट करते हुए धोनी को एक ‘कप्तान। नेतृत्वकर्ता। लीजेंड और एक भावना’ करार दिया।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी