महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच क्या हुई बातचीत, वीडियो हुआ वायरल

मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (15:51 IST)
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच जब भी मैच होता है तो क्रिकेट के दीवाने इस मैच को मिस नहीं करते।इसका एक कारण यह है कि दोनों ही टीम में भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नाम शुमार है।  महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के आमने सामने होने के कारण कोई भी फैन इसको मिस नहीं करना चाहता।

यह दीवानगी तब भी बरकरार है जब विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की अपनी कप्तानी खो चुके हैं। टीम के कप्तान भले ही पू्र्व चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी फैफ डू प्लेसिस हों लेकिन धोनी फैंस और कोहली फैंस एक दूसरे के आमने सामने आ ही जाते हैं।

हालांकि मैच के बाद जैसे दोनों ही फैंस में परस्पर प्यार और सम्मान रहता है। वैसे ही चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मैच के बाद अकसर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की बातचीत के वीडियो देखे जाते हैं। कल भी मैच के बाद क्रिकेट के 2 धुरंधरों ने आपस में देरी तक बातचीत की।

इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी हमेशा की तरह विराट कोहली को कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि एक शिक्षक की तरह  महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली को यह बता रहे हैं कि मैदान पर कैसा व्यवहार रखना चाहिए।

A legendary duo@imVkohli  @msdhoni

#TATAIPL | #RCBvCSK pic.twitter.com/5sOQDkdBLb

— IndianPremierLeague (@IPL) April 17, 2023

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी