13 पारियों बाद लगाया अर्धशतक, पंजाब के खिलाफ फॉर्म में लौटे पृथ्वी शॉ

बुधवार, 17 मई 2023 (22:10 IST)
शीर्षक्रम के बल्लेबाज रिली रोसोयू के 37 गेंद में नाबाद 82 रन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बुधवार को आईपीएल के मैच में दो विकेट पर 213 रन बनाये। प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो चुकी दिल्ली को शानदार शुरूआत दिलाते हुए एक महीने बाद वापसी कर रहे पृथ्वी शॉ ने 54 रन बनाये। शॉ ने आखिरी मैच 20 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेला था।

उन्होंने 35 गेंद में 50 रन पूरे किये जो आईपीएल में पिछली 13 पारियों में उनका पहला अर्धशतक है। उन्होंने अपनी पारी में 38 गेंद खेलकर सात चौके और एक छक्का जड़ा। कप्तान डेविड वॉर्नर ने 31 गेंद में पांच चौकों और दो छक्कों के साथ 46 रन बनाये।

Prithvi shaw after hitting half century against Pbks pic.twitter.com/W1j3YTW0Gn

— Arun Singh (@ArunTuThikHoGya) May 17, 2023

Prithvi Shaw is back for Delhi Capitals just before the match against us and he has way too good stats against our bowlers pic.twitter.com/m59Gtpkl0d

— . (@yashcsk_) May 17, 2023

Prithvi Shaw getting back in form before facing CSK. Take care of me Sai Baba.

— Silly Point (@FarziCricketer) May 17, 2023

Chad Prithvi Shaw pic.twitter.com/GQPyVXgwr7

— Dennis (@DenissForReal) May 17, 2023

Fifty celebration by Prithvi Shaw. pic.twitter.com/DTur0qx4ku

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 17, 2023
दोनों ने पहले विकेट के लिये 94 रन जोड़े जो इस सत्र की उनकी सबसे बड़ी साझेदारी है। इसके बाद रोसोयू ने आईपीएल में पहला अर्धशतक 25 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के अपने साथी खिलाड़ी कैगिसो रबाडा को छक्का लगाकर हाथ खोले । रबाडा ने तीन ओवर में 36 रन दे डाले जबकि सैम कुरेन ने 36 रन देकर दो विकेट लिये।दिल्ली ने पावरप्ले के छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 61 रन बनाये। यह दूसरी बार है जब दिल्ली ने पावरप्ले में विकेट नहीं गंवाया।

वॉर्नर ने कुरेन को लगातार चौके लगाये और इसके बाद रबाडा की गेंदों की धुनाई की। उन्होंने रबाडा को तीन गेंद के भीतर दो छक्के लगाकर उस ओवर में 17 रन निकाले। वॉर्नर और शॉ ने पांच ओवर में ही दिल्ली के 50 रन पूरे कर दिये।टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनने वाली पंजाब ने वॉर्नर को 39 के स्कोर पर जीवनदान भी दिया जब राहुल चाहर ने उनका कैच छोड़ा। शिखर धवन ने बेहतरीन कैच लेकर वॉर्नर को रवाना किया लेकिन तब तक वह बड़े स्कोर की नींव रख चुके थे।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी