विराट कोहली ने 4 साल बाद IPL में शतक के सूखे को किया खत्म, T20I और ODI में भी छक्का लगाकर पूरा किया सैंकड़ा

शुक्रवार, 19 मई 2023 (13:13 IST)
कोविड और COVID-19 से पहले का एक दौर था जब विराट कोहली लगातार 3 साल से किसी भी प्रारुप में शतक के लिए जूझ रहे थे। लेकिन साल 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ यह सूखा एशिया कप में खत्म हुआ। इसके बाद वनडे में यह सूखा बांग्लादेश के खिलाफ खत्म हुआ। वहीं टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह हाल ही में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के साथ खत्म हुआ। अब आईपीएल में भी शतक का इंतजार विराट कोहली ने खत्म कर दिया।

आईपीएल में 1490 दिनों बाद आया यह शतक छक्के से पूरा हुआ। दिलचस्प बात यह है कि कोहली ने टी-20 और वनडे में भी छक्का लगाकर ही अपने शतकों के सूखे को समाप्त किया था। इस पारी के बाद ट्विटर पर फैंस ने माना कि वाकई किंग इज बैक -

Virat Kohli wasting no time to score centuries  pic.twitter.com/ZGYJzIN1y5

— CricTracker (@Cricketracker) May 18, 2023

RCB dugout when Virat Kohli completed the hundred.

What a frame. pic.twitter.com/UKNkDSAfbC

— Johns. (@CricCrazyJohns) May 18, 2023

Highest peak viewership on JioCinema for IPL 2023:

2.3cr - RCB vs Srh
1.8cr - CSK Vs RR.
1.7cr - RCB Vs LSG.

VIRAT KOHLI is bigger than cricket pic.twitter.com/37VGOOAR1C

— leisha (@katyxkohli17) May 18, 2023

6th IPL Century For #ViratKohli

Moment will be remembered in my life forever......kinguuuuuuuuu pic.twitter.com/NXGQyzrbfJ

— Kishore Chowdary (@KishorePKVK) May 18, 2023

Virat Kohli trending at No.1 in the Worldwide currently.

The Unreal Craze of King Kohli, The Face of World Cricket. pic.twitter.com/FN6ZHwc9yG

— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) May 18, 2023
कोहली ने शतक से लूटी महफिल, आरसीबी आठ विकेट से जीती

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने विराट कोहली (63 गेंदें, 100 रन) के शानदार शतक और फाफ डु प्लेसिस (71) के अर्द्धशतक की बदौलत गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद पर आठ विकेट की दमदार जीत के साथ आईपीएल प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ा लिया।प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी सनराइजर्स ने हेनरिक क्लासेन (51 गेंद, 104 रन) के शानदार शतक की मदद से आरसीबी के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा। आरसीबी ने यह लक्ष्य चार गेंदें रहते हुए हासिल कर लिया।

सनराइजर्स की बल्लेबाजी की रीढ़ साबित हुए क्लासेन ने हैदराबाद पर अपनी छाप छोड़ते हुए 51 गेंद पर आठ चौकों और छह छक्कों की सहायता से 104 रन बनाये, हालांकि कोहली के सैकड़े के आगे उनका प्रयास बेकार चला गया।कोहली ने आईपीएल में अपना छठा शतक बनाते हुए 63 गेंद पर 12 चौके और चार छक्के लगाकर 100 रन बनाये। उन्होंने आईपीएल में सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में क्रिस गेल की बराबरी भी कर ली।

कोहली और डु प्लेसिस 172 रन की साझेदारी के बाद लक्ष्य से कुछ दूर पहले आउट हो गये, जिसके बाद माइकल ब्रेसवेल ने विजयी रन जड़कर आरसीबी को बहुमूल्य दो अंक दिलाये।आरसीबी इस जीत के बाद 14 अंक अर्जित करके अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ गयी है, जबकि सनराइजर्स 13 मैचों में सिर्फ आठ अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी