हारती हुई हैदराबाद को बड़ा झटका, अब यह ऑलराउंडर भी हुआ बाहर

शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 (14:34 IST)
हैदराबाद:सनराइजर्स हैदराबाद के हरफनमौला वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के आगामी मैचों से बाहर हो गये हैं।सनराइजर्स ने ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए कहा, "वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण आईपीएल 2023 से बाहर हो गये हैं। हम वाशी के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।"

INJURY UPDATE

Washington Sundar has been ruled out of the IPL 2023 due to a hamstring injury.

Speedy recovery, Washi  pic.twitter.com/P82b0d2uY3

— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 27, 2023
सुंदर ने आईपीएल 2023 के सात मैचों में 15 की औसत से 60 रन बनाये हैं और तीन विकेट भी लिये हैं। सनराइजर्स ने आईपीएल 2022 की नीलामी में सुंदर को 8.25 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था।सनराइजर्स इस समय सात मैचों में दो जीत और पांच हार के साथ अंक तालिका में नौंवे स्थान पर है। उसका अगला मुकाबला शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स से है जो इतने ही अंकों के साथ 10वें पायदान पर है।

Goodbyes are really hard

We are sure you will bounce back stronger, Washi  pic.twitter.com/1FYx3Yk4y8

— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 27, 2023
सनराइजर्स हैदराबाद स्क्वाड : अभिषेक शर्मा, हैरी ब्रूक, एडेन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को जैनसेन, मयंक मारकांडे, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, नीतीश रेड्डी, विवरांत शर्मा, ग्लेन फिलिप्स, मयंक डागर, आदिल राशिद, अकील हुसैन, समर्थ व्यास, अनमोलप्रीत सिंह, उपेंद्र यादव, कार्तिक त्यागी, संवीर सिंह, फजलहक फारूकी, अब्दुल समद।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी