11 करोड़ 75 लाख में बिके हर्षल पटेल, नीलामी में बिकने वाले सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने

मंगलवार, 19 दिसंबर 2023 (15:45 IST)
हर्षल पटेल को एक बार 14 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। लेकिन आज उन्हें भले ही उतनी बड़ी रकम भले ही ना मिली हो लेकिन फिर भी एक अच्छी खासी रकम मिल गई वह भी तब जब इस बार पर्स में फ्रैंचाईजी के पास कम ही पैसे बचे हैं।

साल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए पर्पल कैप जीतने वाले हर्षल पटेल के लिए पिछला साल अच्छा नहीं गया। साल 2022 में वह टी-20 विश्वकप में जगह नहीं बना पाए और टीम से अचानक ओझल हो गए।

हालांकि इन सब बातों को नजरअंदाज कर पंजाब किंग्स ने हर्षल पटेल पर एक बड़ा दांव खेला और 11.75 करोड़ में उनको अपने खेमे में कर लिया। हर्षल पटेल के लिए न ना सिर्फ एक डील है बल्कि पंजाब के लिए बेहतर कर टीम इंडिया में वापस आने का मौका भी है।

The Punjab Kings have a valuable buy in the form of Harshal Patel for a whopping price of INR 11.75 Crore #IPLAuction | #IPL pic.twitter.com/YNyDPOzaQk

— IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2023

Harshal Patel, at 11.75 crore for Punjab, may well be a tad expensive #iplauction2024

— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) December 19, 2023

Preity Zinta said, "I was very surprised that Harshal Patel was released". pic.twitter.com/f3KWO3mAOT

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 19, 2023
33 वर्षीय हर्षल पटेल ने पिछला सत्र भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ही खेला था। लेकिन बुरे प्रदर्शन के कारण उन्हें फ्रैंचाइजी ने रीलीज कर दिया। आज उनका आधार मूल्य 2 करोड़ रुपए था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी